अतिथि शिक्षकों की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन कर संजय मोहन नौटियाल को अध्यक्ष व प्रवीन भट्ट को महामंत्री चुना गया। शुक्रवार को राइंका गेंवला ब्रह्मखाल में जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कहा गया कि अतिथि शिक्षक वर्ष 2015 से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन हर वक्त उन पर सेवाओं से हटाए जाने की तलवार लटकी रहती है। उन्होंने सरकार से सुरक्षित भविष्य की मांग की। इस मौके पर अतिथि शिक्षक संगठन की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से विपिन चौहान संरक्षक, संजय मोहन नौटियाल अध्यक्ष, प्रवीन भट्ट महामंत्री, अनिल बेसारी एवं विजयलक्ष्मी नौटियाल उपाध्यक्ष, उतीश नौटियाल कोषाध्यक्ष, दीपक राणा एवं रवि मिश्रा मीडिया प्रवक्ता, विनोद डालमिया संगठन मंत्री तथा रामलाल भट्ट आय व्यय निरीक्षक के तौर पर चुने गए। ब्यूरो