फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवांई में दो करोड़ से बनेगा रुद्रेश्वर देवता का मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रर्वाइं घाटी की मुंगरसंति पट्टी के बिल्ला गांव के पास यमुनोत्री हाईवे पर रुद्रेश्वर देवता का भव्य मंदिर बनेगा। पट्टी के 13 गांवों के लोगों ने 1300 वर्ग फुट में बनने वाले मंदिर के लिए चंदा जुटाकर दो करोड़ रुपये की धनराशि जमा की है। मंदिर तैयार करने के लिए जौनसार के प्रसिद्ध शिल्पकार सुरेंद्र शाह की टीम ने लकड़ी पर नक्काशी शुरू कर दी है। लकड़ी पर 100 से अधिक देवी-देवताओं की मूर्तियों को उकेरा जा रहा है। तैयारियों में जुटे मंदिर समिति के लोग मकर संक्रांति को निर्माण का शुभारंभ करने की तैयारी में है। कोटा तपलाड़ जौनसार के शिल्पकार सुरेंद्र शाह, दर्शन लाल, बबलू, अनिल खन्ना, त्रेपन चौहान, वीरु धीमान, बर्फिया खन्ना तीन खोलियां तैयार कर चुके हैं। रुद्रेश्वर मंदिर समिति देवराणा के केंद्रीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह परमार ने बताया कि मंदिर से 65 गांवों के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। सभी लोग श्रद्धा भाव से चंदा दे रहे हैं। समिति कुछ बाहरी स्रोतों से भी चंदा जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें