फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव व वन्य जीव संघर्ष रोकने वालों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
वन्य प्राणी सप्ताह के तहत मानव व वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन्य जीवन से संबंधित लघु फिल्में भी दिखाई गईं। शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने गंगोत्री नेशनल पार्क की जैव विविधता के बारे में विस्तार से बताया। वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुरस्कृत किया। उत्तरकाशी के विभिन्न वन प्रभागों में वन्य जीवों की सुरक्षा, संवर्धन एवं मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने में योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क आरएन पांडे भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें