नेताला के पास सिरोर गांव में भागीरथी नदी किनारे फंसे बछड़े को मनेरी पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने रेस्क्यू किया है। बछड़ा जंगल से गिरकर नीचे नदी के किनारे फंस गया था। सूचना पर पहुंचे पुलिस व फायर सर्विस के जवानों ने पैदल जाकर रात के अंधेरे में ही अभियान चलाया। बछड़े को सकुशल निकालकर उसके मालिक को सौंपा गया। संवाद