बीते दिनों मोरी ब्लॉक स्थित धारा गांव में हुए अग्निकांड के पीड़ितों को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व भारतीय रेडक्रॉस समिति द्वारा राहत सामग्री वितरित की गई, जिसके तहत अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को टेंट, सोलर लाइट, कंबल, स्टोव, बर्तन आदि सामग्री दी। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर चैन सिंह रावत ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही ग्रामीणों को अग्निकांड आदि आपदाओं से बचने के उपायों की जानकारी भी दी। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक नवीन कुमार, किशन लाल, हरदयाल सहित आपदा पीड़ित रमेश, दिनेश एवं सुरेश आदि मौजूद रहे। संवाद