फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मानस दशांश हवन पद्धत्ति पुस्तक का किया विमोचन

Sat, 21 Mar 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चैत्र नवरात्री मां चंद्रघंटा के तृतीय दिवस पर मानस दशांश हवन पद्धत्ति पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक का संकलन डॉ. महेश उनियाल की ओर से किया गया है। शनिवार को हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान और चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत राम नौटियाल ने किया। उन्होंने लेखक डॉ. महेश उनियाल के मानस दशांश हवन पद्धति पुस्तक का विमोचन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं, लेखक डॉ. महेश उनियाल ने बताया कि पुस्तक का उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार और प्रसार है। इस मौके पर केदारनाथ घाट मंदिर के रघुवर दास महाराज, डॉ. बद्री प्रसाद सेमवाल, प्रकाशचंद्र नौटियाल, प्रेम बल्लभ सेमवाल, राजेश सेमवाल, राकेश उनियाल, सतीश चंद्र सेमवाल, कुलानंद सेमवाल, आसाराम उनियाल, रमेश नौटियाल, सुभाष चंद्र नौटियाल, डॉ. माधव प्रसाद, धनेश उनियाल, वीरेंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें