मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता।
- फोटो : UTTER KASHI
लाभांश व भाड़ा न मिलने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने शीघ्र लंबित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेेतावनी दी है। सोमवार को उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन राणा ने कहा कि वर्ष 2016-17 में तत्कालीन सरकार ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं को राशन प्रोत्साहन योजना के तहत मानदेय देने की घोषणा की थी जो अब तक लागू नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों का निस्तारण नहीं होगा तब तक वह रेगुलर राशन का उठान नहीं करेंगे। संवाद