यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने नगर पालिका क्षेत्र में एपीएल कार्डधारक गरीब परिवारों को खाद्यान्न किट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने बताया कि चार माह का खाद्यान्न वितरित किया जा चुका है। जबकि शेष चार माह का राशन भी जल्द वितरित किया जाएगा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि सरकार पारदर्शी तरीके एवं ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सतेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष मुकेश टम्टा, मीनाक्षी रौंटा, कृष्णा राणा, कमला जुडियाल आदि अनेक लोग मौजूद रहे।