फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरे यात्री की पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर पकोड़ा नाले के पास सड़क से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरे यात्री के लिए पुलिसकर्मी देवदूत बनकर आई। बीते शनिवार को विकासनगर जिला देहरादून निवासी गोपाल कुमार पकोड़ा नाले के समीप पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गए थे। वहां ड्यूटी पर तैनात यातायात कांस्टेबल विजेंद्र सिंह व होमगार्ड वीरेंद्र राणा बिना समय गंवाए खाई में उतरे और गोपाल को बाहर निकाला। घायल यात्री को उपचार के लिए गंगोत्री स्थित स्वामी विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां गोपाल की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें