कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास में लगी है। लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराने के साथ ही पुलिस जरूरतमंदों की मदद करने में भी जुटी है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य किए जाने के बाद पुलिस छूट के दौरान घर से बाहर निकल रहे लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक कर रही है। अभियान में पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह पंवार, चौकी इंचार्ज मनीषा नेगी, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर हरीश फर्त्याल आदि शामिल हुए। वहीं, एसबीआई बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के निदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि 11 अप्रैल से आरंभ हुए शिविर में करीब 1500 मास्क तैयार किए गए हैं।