पुलिस द्वारा पुरोला के स्थानीय लोगों के साथ बैठक की गई। बैठक में अपराध एवं नशे की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है। उन्होंने लोगों से युवाओं को नशे से दूर रखने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने, कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराने में सहयोग की अपील की। गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, गोविंद पंवार, बलदेव रावत, अरविंद, बलदेव असवाल, नवीन गैरोला, राजपाल सिंह, अरविंद चौहान, दिनेश राणा, राजेश भट्ट, अक्षत शर्मा, धन सिंह, हरिकृष्ण आदि मौजूद रहे। संवाद