फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नष्ट की भांग की झाडियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़कोट पुलिस ने क्षेत्र के सरनौल, चपटाड़ी, बसराली गांव में खेतों में उगे भांग के पौधे नष्ट किए।
विज्ञापन

बड़कोट थाना प्रभारी निरीक्षक दिग्पाल सिंह कोहली के नेतृत्व में इन गांवों तक पहुंची पुलिस की टीम ने खेतों में उगे भांग के पौधे नष्ट किए। साथ ही ग्रामीणों को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उनसे खेतों के आसपास उगी भांग को नष्ट करने की अपील की। थानाध्यक्ष कोहली ने बताया कि बंजर खेतों और जंगलों में उगी भांग से लोग चरस तैयार करते हैं, जिससे युवाओं में नशे की लत और तस्करी को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें