फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में दिलाई बालिका सुरक्षा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन, एसबीएमए एवं बाल विकास विभाग की ओर से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत डुंडा विकासखंड सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डुंडा ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यशाला में मीडिया, स्वयंसेवी संस्थाओं, धार्मिक संगठन एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन के कार्यक्रम समन्वयक दीपक उप्पल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र कोहली ने जनप्रतिनिधियों को बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बीडीसी बैठक में विशेष सत्र आयोजित करने की बात कही। कार्यशाला में दीपक नौटियाल, गीता जुयाल, देवराज सिंह, जगदंबा, अतरा देवी, रजनी चमोली, प्रीतम चंद, दीपा पंवार, समिता चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें