फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों की भीड़ से धामों में रौनक

Mon, 23 May 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम - फोटो : file photo
विज्ञापन
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा को आज एक पखवाड़ा पूरा हो गया। इस अवधि में एक लाख 61 हजार 600 तीर्थयात्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को 4202 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 4819 यात्री गंगोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे।

बीते रविवार से शाम के समय तेज अंधड़ चलने और बदरी-केदार धाम क्षेत्र में बारिश से कुछ अव्यवस्थाएं पैदा होने के बावजूद यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। हल्की बौछारों के साथ खुशगवार हुआ मौसम तीर्थयात्रियों को खूब भा रहा है। एक पखवाड़े के भीतर 94 हजार 363 यात्री गंगोत्री और 67 हजार 237 यात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें