फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद से मिले तीर्थपुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल ने तीर्थपुरोहितों के साथ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बनाए देवस्थानम एक्ट को समाप्त करने की मांग उठाई। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने तीर्थपुरोहितों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि वे उनके साथ खड़े हैं। चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रवक्ता डॉ. बृजेश सती ने कहा कि देवस्थानम एक्ट के वजूद में आने के बाद से चारों धामों में परंपराएं टूटने के साथ ही यात्रा प्रबंधन एवं संचालन में भी समस्याएं आई हैं। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे मंदिरों के सरकारीकरण के विरोध में हैं। प्रतिनिधिमंडल में सुरेश सेमवाल, डॉ. बृजेश सती, गंगोत्री मंदिर समिति के सह सचिव राजेश सेमवाल, विनोद प्रसाद रतूड़ी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें