नगर पालिका परिषद बड़कोट द्वारा चलाया गया पॉलिथीन चेकिंग अभियान।
- फोटो : UTTER KASHI
नगर पालिका परिषद बड़कोट में बुधवार को पॉलिथीन चेकिंग अभियान चलाया गया। सेनेटरी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में सिंगल प्लास्टिक, पॉलिथीन कैरी बैैग, थर्मोकॉल, प्लास्टिक ग्लास के लिए चेकिंग की गई। इस दौरान यमुनोत्री यात्रा पर आए यात्रियों के पास से पॉलिथीन बैग के दो पैकेट मिले। उसे जब्त कर पांच सौ रुपये का नकद अर्थदंड वसूला गया। वहीं गंदगी करने वालों पर भी एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। चेकिंग अभियान में लिपिक अर्जुन रावत, नरेश कुमार आदि शामिल थे। संवाद