फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: यमुनोत्री धाम पहुंचे पंकज मोदी, पूजा-अर्चना कर किए मां यमुना के दर्शन

Sat, 06 Jun 2026 05:07 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)

सार

बडकोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने तीर्थ पुरोहितों के साथ धाम और पैदल मार्ग की समस्याओं पर चर्चा की और लंबित रोपवे परियोजना की जानकारी ली।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम में पंकज मोदी और गांधी नगर की मेयर मीरा पटेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बडकोट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने गांधीनगर की मेयर मीरा पटेल सहित 12 सदस्यों के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सादगीपूर्ण तरीके से यात्रा पूरी की और वापस लौट गए।

यात्रा के दौरान तीर्थ पुरोहित सुरेश उनियाल ने उन्हें यमुनोत्री धाम और पैदल मार्ग की समस्याओं से अवगत कराया तथा वर्षों से लंबित रोपवे परियोजना की स्थिति पर भी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें