फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अफीम के साथ मोरी का युवक गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। पुलिस ने मोरी के एक युवक को जानकीचट्टी के समीप एक लाख की अफीम के साथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि युवक इसे गीठ पट्टी आदि क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहा था। वहीं उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी एसआई गंभीर तोमर पुलिस टीम के साथ जानकीचट्टी में खरसाली पुल पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों को लेकर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान मनोज कुंवर निवासी ग्राम भीतरी मोरी की तलाशी ली गई। उसके बाद करीब 151.77 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस के अनुसार बाजार में उसकी कीमत कर एक लाख रुपये है। वहीं युवक के खिलाफ बड़कोट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें