फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पशु सखियों को मोबाइल फोन किए वितरित

Tue, 03 Feb 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आकांक्षी ब्लाक मोरी में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने नीति आयोग की ओर से संचालित संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पशु सखियों को पशु सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्मार्ट मोबाइल फोन भी वितरित किए। सीडीओ जय भारत ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आगामी तीन महीनों में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं पशुपालन विभाग से संबंधित संकेतकों को शत प्रतिशत संतृप्ति तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, खंड विकास अधिकारी शशी भूषण बिंजोला, कनिष्ठ प्रमुख कमलेश रावत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें