ग्रामीण क्षेत्रों में कैश की जरूरत को देखते हुए गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने सड़क से लगे गांवों में मोबाइल एटीएम वैन के माध्यम से कैश भुगतान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार से जिला सहकारी बैंक की मोबाइल एटीएम वैन जिले की सड़कों पर दौड़ने लगेगी। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने पहले बैंक मित्रों के माध्यम से घर-घर जाकर समाज कल्याण विभाग की पेंशन का भुगतान कराने के निर्देश दिए थे। अब विधायक ने जिला सहकारी बैंक को मोबाइल एटीएम वैन चलाकर सड़क से लगे गांवों में कैश भुगतान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सहकारी बैंक की मोबाइल एटीएम वैन सोमवार से जिले की सड़कों पर दौड़नी शुरू हो जाएगी।