फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की डामरीकरण ठीक नहीं होने से विधायक खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को लेकर स्थानीय विधायक राजकुमार ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

मोरी विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत नए सड़कों के निर्माण कार्यों, डामरीकरण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता सही न होने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में अब खराब गुणवत्ता की दोबारा शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। ईई को सड़कों के निरीक्षण के लिए समय-समय पर निर्माण स्थलों पर जाने को कहा। सिंचाई नहरों की मरम्मत कार्य में तेजी लाने को कहा। बैठक में एसडीएम सोहन सिंह सैनी, ईई लोनिवि धीरेंद्र कुमार, आरपी चमोली, हिमांशु कुमार घिल्डियाल, पीएस रावत, अनिल रावत, बीडीओ टीएस रावत, मोहब्बत सिंह नेगी, राजेश भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें