फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने लिया बारिश से ध्वस्त सड़क का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने पिछले माह भारी बारिश से ध्वस्त गढ़वाल गाड गांव की सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क की सुरक्षा दीवार लगाने और ग्रामीणों को सड़क के प्रतिकर का एक माह के भीतर भुगतान करने के निर्देश दिए। बीते माह अगस्त प्रथम सप्ताह में भारी बारिश से गढ़वाल गाड़ गांव की सड़क का 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे ग्रामीणों की कृषि खेती भी मलबे से पट गई थी। मंगलवार को यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी ली। इस मौके पर पीएमजीएसवाई के ऐई जेएन जुयाल, ग्राम प्रधान बिशन कोटवाल, खीमांनंद बिजल्वाण, शिवशंकर पैन्यूली, कोमल चौहान, शूरवीर रावत, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें