मिस उत्तराखंड 2021 शालिनी डोभाल को भाजपा महिला मोर्चा ने सम्मानित किया। साथ ही क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। मोर्चा की जिलाध्यक्ष कृष्णा राणा ने कहा कि सीमांत क्षेत्र की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें केवल सही मार्गदर्शन की जरूरत है। इस अवसर पर मोर्चा ने शालिनी को स्मृति चिह्न व गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर आनंदी राणा, कमला जुडियाल, विमला देवी, उज्ज्वल रावत, बनिता राणा, मंजू रावत, पिंकी रावत आदि मौजूद रहे। संवाद