फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने किया महिला छात्रावासों का शिलान्यास

विज्ञापन
बड़कोट महाविद्यालय में छात्रावास के शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शनिवार को पीजी कॉलेज चिन्यालीसौड़ व बड़कोट में वर्चुअल माध्यम से महिला छात्रावासों का शिलान्यास किया। चिन्यालीसौड़ में 3.62 करोड़ और बड़कोट में 4.08 करोड़ की लागत से छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। चिन्यालीसौड़ में छात्रावास के शिलान्यास कार्यक्रम में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. पीके पाठक, रूसा परियोजना निदेशक डा. आनंद उनियाल ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डा. विक्रम सिंह सहित कई मौजूद रहे। उधर, बड़कोट में भाजपा जिलाध्यक्ष जयवीर जयाड़ा, प्राचार्य डा. डीएस मेहरा, डा. जगदीश रस्तोगी, डा. बीएल थपलियाल, डा. संगीता रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें