नौगांव(उत्तरकाशी)। तुनालका गांव के 54 वर्षीय जनक सिंह सजवाण की गांव के समीप स्थित नाला तोक तोक के जंगल की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई है। जनक सिंह के ऊपर किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका व्यक्त की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह बैलों को चराने जंगल गया था,जिस स्थान पर घटना हुई है वह ग्रामीणों का आम रास्ता है और करीब छह फिट चौड़ा है। घटना के बाद से बैलों का भी छह घण्टे बाद पता चल पाया जो घटना स्थल से दूर भाग गए थे। इसलिए किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका ब्यक्त की जा रही है, ग्रामीणों का कहना है कि बैल भी अपने बचाव के लिए जंगल की तरफ भागे होंगे,। वह यमुनोत्री हाइवे पर मृत पाया गया जो करीब चार सौ मीटर लुढ़क कर नीचे गिरा है। ग्राम प्रधान महावीर सजवाण ने बताया कि जिस तरह से घटना घटित हुई है उससे किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका ब्यक्त की जा रही है उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।