वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर बाड़ाहाट रेंज ने सोमवार को तेखला पुल से गंगोरी तक जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान वन कर्मचारियों व जीआईसी गंगोरी के छात्र-छात्राओं ने वन्य जीव संरक्षण से संबंधित स्लोगन बोले। वहीं गंगा पुस्तकालय (गंगा वाटिका) में छात्र-छात्राओं को डाक्यूमेंट्री दिखाकर जागरूक किया गया। बाड़ाहाट राजि के वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र पुंडीर ने बताया कि मानव और वन्य जीवों में होने वाले संघर्षों को कम करने के लिए सामंजस्य रखना होगा। इस अवसर पर जीआईसी गंगोरी के शिक्षक भद्री, जितेन्द्र, उपराजिक पपेंद्र सिंह रौतेला आदि मौजूद थे। ब्यूरो