फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मोरी के दोणी गांव में करंट लगने से लाइनमैन की मौत

Wed, 13 May 2026 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी के फते पर्वत क्षेत्र के दोणी गांव में बिजली की लाइन ठीक करते समय एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर दोणी गांव निवासी लाइनमैन संजय सिंह राणा (34) पुत्र लंबर सिंह लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने वे झुलस गए। ग्रामीण उन्हें मोरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान व थाना प्रभारी दीपक सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर जानकारी ली गई और टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। मृतक के परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी पांच बेटियां हैं और वह परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। अचानक हुई घटना से परिवार गहरे सदमे में है जबकि गांव में शोक का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें