फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना घाटी में ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना घाटी के बनाल क्षेत्र में शुक्रवार शाम को भारी ओलावृष्टि से फसलें नष्ट हो गईं। जनपद में बीते एक हफ्ते से रोजाना दोपहर के बाद बारिश का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार देर शाम को जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। जिससे ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। जिला मुख्यालय पर ही कई जगह नालियां चोक होने से घरों में पानी जा घुसा। शुक्रवार को भी जिले के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पवन पंवार, सुरेंद्र रावत आदि ने प्रशासन को ओलावृष्टि से हुए नुकसान की सूचना देते हुए पीड़ित काश्तकारों को क्षतिपूर्ति की मांग की है। रोजाना हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत घाटी वाले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 23 डिग्री तथा न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें