फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: बैल चराने गए जनक सिंह की खाई में गिरने से मौत, जंगली जानवर के हमले की आशंका

Tue, 20 Oct 2026 07:26 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी के तुनालका गांव में बैल चराने गए 54 वर्षीय जनक सिंह सजवाण की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। बैल घटना स्थल से दूर भाग गए थे, जिससे जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
जनक सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी के नौगांव के तुनालका गांव के 54 वर्षीय जनक सिंह सजवाण की गांव के समीप स्थित नाला तोक के जंगल की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई है। जनक सिंह पर किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका भी जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि वह बैलों को चराने जंगल गया था। जिस स्थान पर घटना हुई है, वह ग्रामीणों का आम रास्ता है और करीब छह फीट चौड़ा है। घटना के बाद बैलों का पता करीब छह घंटे बाद चल पाया, जो घटना स्थल से दूर भाग गए थे। इसी कारण किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बैल भी अपने बचाव के लिए जंगल की तरफ भागे होंगे।

जनक सिंह यमुनोत्री हाईवे पर मृत पाए गए, जो करीब चार सौ मीटर लुढ़क कर नीचे गिरे थे। ग्राम प्रधान महावीर सजवाण ने बताया कि जिस तरह से यह घटना घटी है, उससे किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें