फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरी पर अंकुश लगाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में शुक्रवार को जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति, जिला स्तरीय ग्रीवांस कमेटी और जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई। इस दौरान डीएम मयूर दीक्षित ने नशाखोरी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएमएस को जिला चिकित्सालय में अति आवश्यक उपकरणों की खरीदारी और मरम्मत के कार्यों को प्राथमिकता से कराने का निर्देश दिया। डीएम ने ग्रीवांस कमेटी से आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण और प्रोत्साहन राशि का ब्योरा मांगा है। साथ ही सीएचसी, पीएचसी एवं पशु चिकित्सालय केंद्रों का पंजीकरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद की सभी दवा की दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और हर माह फुटेज की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। बैठक में प्रबंधन समिति के सदस्य अध्यक्ष नगर पालिका रमेश सेमवाल, सीएमएस डॉ. एसडी सकलानी, सीएमओ डॉ. केएस चौहान, वरिष्ठ कोषाधिकारी बालकराम, डॉ. सुजाता सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें