फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मतदेय स्थल पर बीएलए की अनिवार्य नियुक्ति के निर्देश

Fri, 27 Mar 2026 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी राजनीतिक दलों को प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलए-2 की अनिवार्य नियुक्ति करने को कहा। बैठक में एडीएम ने कहा कि नियुक्त बीएलए-2 की जानकारी जल्द निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बीएलए-2, बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का गहन परीक्षण करें और विशेष रूप से क्षेत्र के लोगों के नामों की जांच सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। यह बैठक जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि पुरोला विधानसभा के 187 मतदेय स्थलों पर भाजपा और कांग्रेस द्वारा बीएलए-2 की नियुक्ति पूरी कर ली गई है। वहीं यमुनोत्री विधानसभा के 179 मतदेय स्थलों में भाजपा ने 80 और कांग्रेस ने 129 बीएलए-2 नियुक्त किए हैं। गंगोत्री विधानसभा के 178 मतदेय स्थलों में भाजपा ने 161 और कांग्रेस ने 128 बीएलए-2 की तैनाती की है। अन्य राजनीतिक दलों की ओर से अभी तक तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्तियां नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें