फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में 70 फीसदी किशोरों को लग गया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण अभियान 70 फीसदी पूर्ण हो चुका है। अब स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर टीकाकरण करेगा। जनपद में 19085 किशोरों का टीकाकरण किया जाना है, जिसके सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग ने 13276 किशोरों को टीका लगा दिया है। सीएमओ डा. केएस चौहान ने बताया कि स्कूल बंद होने के कारण अब स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर टीकाकरण कर रहा है। ड्राप आउट किशोरों के लिए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही पूरा लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। डा. चौहान ने बताया कि टीकाकरण में उत्तरकाशी जनपद प्रदेश में दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें