फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बीडीसी की बैठक न होने पर प्रधान संगठन खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। रोस्टर प्रणाली के अनुसार चिन्यालीसौड़ ब्लॉक की बीडीसी बैठक नहीं होने पर प्रधान संगठन ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। कहा कि समय पर बीडीसी बैठक नहीं होने के कारण ग्राम पंचायतों में मनरेगा और 14वें वित्त के नए कार्य नहीं हो पा रहे हैं। प्रधान संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष कोमल सिंह राणा ने बीडीसी की बैठक की तिथि जल्द घोषित करने की मांग की है। बीडीसी बैठक के माध्यम से ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इस बाबत खंड विकास अधिकारी राजेंद्र जोशी ने कहा कि बीडीसी बैठक हर तीन महीने में होती है। कुछ समय पहले ही स्थानांतरित होकर आया हूं। बैठक न होने जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें