फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्गु गाड के समीप गंगोत्री हाईवे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे हेल्गुगाड के समीप पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से बंद हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे के दोनों ओर पुलिस व राजस्व कर्मी तैनात किए गए हैं। गंगोत्री हाईवे पर हेल्गुगाड़ के समीप लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण गंगोत्री हाईवे बंद रहा। देर शाम तक पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी रहा जिससे मार्ग को यातायात के लिए सुचारु नहीं किया जा सका। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हाईवे के दोनों ओर पुलिस व राजस्व विभाग टीम तैनात है। बीआरओ की मशीनें भी तैनात की गई है। पत्थर गिरना बंद होते ही मार्ग खोलने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें