फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे चार घंटे बंद, यमुनोत्री मार्ग पर भी संकट

Tue, 28 Jul 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
- मलबा, पत्थर और दलदल से बाधित हुआ यातायात कांवड़ यात्रियों समेत ग्रामीणों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

- यमुनोत्री मार्ग सहित 14 सड़कें बाधित
उत्तरकाशी। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। गंगोत्री हाईवे पर मंगलवार सुबह कई स्थानों पर मलबा, पत्थर गिरने और दलदल के कारण करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा। यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बीआरओ की मशीनरी ने दोपहर तक मार्ग को सभी स्थानों पर यातायात के लिए खोल दिया। सुबह करीब पांच बजे से नौ बजे तक हाईवे बाधित रहने से कांवड़ यात्री रास्तों में फंसे रहे। गंगोत्री हाईवे पर तड़के पांच बजे नेताला, चड़ेथी, सुनगर, पापड़गाड और डबरानी समेत कई जगहों पर मलबा आने से सड़क बंद हो गई थी। सूचना मिलते ही बीआरओ की जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंचीं और मार्ग खोलने का काम शुरू किया गया। वहीं, यमुनोत्री हाईवे अभी भी कई स्थानों पर बाधित है। सिलाई बैंड और पालीगाड में मार्ग बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पालीगाड में दलदल मार्ग खोलने में बाधा बना हुआ है। एनएच बड़कोट की मशीनरी हाईवे बहाली के कार्य में जुटी है। विभाग ने देर शाम तक मार्ग पर आवाजाही बहाल करने का दावा किया है। जगह-जगह मार्ग पर कांवड़ यात्री भी फंसे हुए हैं। वहीं, लगातार बारिश के चलते जिले के गंगोरी-डोडीताल, भुक्की-कुज्जन, मल्ला-सारी-सौरा समेत करीब 14 मोटरमार्ग भी बंद हैं। सड़कें बाधित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें