फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धरासू पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों से 15.6 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम नियमित चेकिंग के दौरान धरासू पुलिस ने पीपलमंडी बाईपास तिराहा पर एक कार को रोका। कार में चालक समेत चार युवक सवार थे। कार की तलाशी लेने पर चरस बरामद हुई। चरस को तोला गया तो उसका भार 15.6 ग्राम निकला। पुलिस पूछताछ में चारों युवकों की पहचान गौरव डंग, मुकुल (दोनों निवासी विकासनगर), विकास पडियार व केशव रमोला (दोनों निवासी उत्तरकाशी) के रुप में हुई। थानाध्यक्ष केके लुंठी ने बताया कि चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। युवकों से बरामद स्मैक की बाजार में डेढ़ लाख से अधिक कीमत बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें