ंगोत्री धाम में हिंदू रीति रिवाज से शादी करते पनाम के जोस गोंजालेन और फिलीजाबेथ।
- फोटो : UTTER KASHI
गंगोत्री धाम में विदेशी जोड़े ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की। धाम के तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों के साथ विवाह संपन्न कराया।
मंगलवार को गंगोत्री धाम में पनामा निवासी जोस गोंजालेन व फिलिजाबेथ का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान दूल्हा दुल्हन के दोस्त भी मौजूद रहे। जोस गोंजालेन ने फिलिजाबेथ की मांग में सिंदूर भरा। जोस और फिलिजाबेथ ने अग्नि के सात फेरे लेकर एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित आचार्य विपिन सेमवाल व गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पवन सेमवाल ने विवाह संस्कार संपन्न कराया। जोस और फिलिजाबेथ ने विवाह संस्कार संपन्न कराने वाले तीर्थ पुरोहित विपिन व पवन को बताया कि वे भारतीय हिंदू संस्कृति से बेहद प्रभावित हैं। यहां की संस्कृति में अध्यात्म व शांति है। इसलिए उन्होंने यहां आकर हिंदू शादी करने का निर्णय लिया। धाम के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सेमवाल ने बताया कि हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में विदेशी जोड़े विवाह बंधन में बंधते हैं। गंगोत्री धाम में विवाह भगीरथ शिला के समीप संपन्न होता है।