फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बाजार में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2 बजे मुख्य बाजार में भटवाड़ी रोड स्थित एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। कबाड़ का गोदाम दुकानों के ऊपर टीन शेड में था। वहां कबाड़ का कार्य करने वाले मौ. शहजाद ने गत्ते एकत्र कर रखे हुए थे। टीन शेड से अचानक आग की लपटें उठती देख आस-पड़ोस में हड़कंप मच गया। आग की सूूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन दल में मुकेश पोखरियाल, गंभीर सिंह, सुुशील, प्रदीप, दिनेश, चरणपाल आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें