फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश मिले वृद्ध की मौत

Tue, 03 Nov 2015 10:36 PM IST
नौगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार शाम को जरड़ा खड्ड के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी नौगांव पहुंचाया गया। यहां उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र साठ वर्ष बताई जा रही है। वह पाजामा और आधे बाजू की बनियान पहने हुए है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति दो दिन से वहीं बेहोशी की हालत में पड़ा था। एसओ पुरोला संतोष कुंवर ने बताया कि पुलिस इसकी पड़ताल करने में जुटी है कि यह व्यक्ति कौन था और यहां कैसे पहुंचा। शव का पीएम कराने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें