भारत स्वच्छता मिशन के तहत नगर पंचायत ने पर्यावरण मित्रों को अच्छी सफाई व्यवस्था के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था के लिए पर्यावरण मित्रों को निर्देशित किया गया है ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। नगर पंचायत में 18 पर्यावरण मित्र सुबह शाम रास्तों की सफाई कर डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कर रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मीना रावत, सभासद गजेंद्र नौटियाल, सीमा परमार, अशोक अग्रवाल, श्याम लाल, अधिशासी अधिकारी दीपेंद्र बमोला, कुलदीप चौहान आदि मौजूद थे। संवाद