फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना रिखवाड़ कमद में मनाया गया प्रवेश उत्सव

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पुराना रिखवाड़ कमद में प्रवेश उत्सव पर बच्चों को वितरित की गई पाठ्य सामग्री। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पुराना रिखवाड़ कमद में प्रवेश उत्सव मनाया गया। विद्यालय में प्रवेश लेने आए बच्चों का शिक्षकों ने पाठ्य सामग्री व चॉकलेट देकर स्वागत किया। साथ ही शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने की अपील भी की। धौंतरी उप तहसील के पुराना रिखवाड़ प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों ने प्रवेश एवं स्वागत उत्सव मनाया। विद्यालय में नये प्रवेश लेने वाले बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर, किताबें और नोटबुक बांटीं गई। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों को सरकारी स्कूल में ही पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उप खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत ने विद्यालय में प्रवेश लेने वाले 13 बच्चों से संवाद कर चॉकलेट देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान उत्तरा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र चमोली, भागीरथी देवी, शिक्षक सौम प्रकाश, गंगा सिंह भंडारी, यदुवेंद्र बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, रंजनी रांगड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें