फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: राज्य स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव के लिए आठ छात्रों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी।
विज्ञापन

जिला स्तरीय पर्वतीय सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राइंका कंवा एट हाली के आठ छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव के लिए हुआ है। विद्यालय के शिक्षक डॉ. राजेश जोशी ने बताया कि राज्य स्तर के लिए चयनित छात्र-छात्राओं में आस्था, अनुराधा, अनुष्का, करण, माधव, रोहित, अनमोल और नीरज शामिल हैं। सभी प्रतिभागी 9 और 10 अक्तूबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि बाल विज्ञान महोत्सव में इन छात्र-छात्राओं ने अपने सशक्त अभिनय और शानदार प्रस्तुति कर प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके बाद उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य धर्मानंद नौटियाल ने चयनित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी राज्य स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर सुनीता बधानी, विजयपाल सिंह राणा, राकेश भट्ट, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें