फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर जनपद के एक सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को यह सम्मान देहरादून मुख्यालय में मिलेगा। सेवा के दौरान उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस मुख्यालय से सराहनीय सेवा सम्मान की घोषणा की गई है, जिसमें जनपद उत्तरकाशी के आठ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बड़कोट के सीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी, एसआई रमन बिष्ट, एसआई जसपाल सिंह, लीडिंग फायर मैन मुकेश कुमार, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, जगत सिंह, डोडी सिंह चौहान, विजेंद्र सिंह को गणतंत्र दिवस पर पुलिस मुख्यालय देहरादून में पुलिस महानिदेशक के हाथों यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें