फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

विज्ञापन
डुंडा के पटारा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनते डीएम मयूर दीक्षित। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चौपाल लगाकर डुंडा विकासखंड के पटारा व ओल्या गांव के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिलाधिकारी ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटारा में चौपाल लगाकर पटारा व ओल्या गांव के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने नालू पानी से लिफ्ट पेयजल योजना के तहत पटारा गांव को जोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क मार्ग का सीमांकन किया जाए, जिससे पूरा गांव सड़क मार्ग से जुड़ सके। इसके अलावा ग्रामीणों ने महिला समूह द्वारा निर्मित पानी के टैंकों का शत-प्रतिशत भुगतान, बीपीएल सर्वे दुबारा कराने की मांग भी की। जिलाधिकारी दीक्षित ने कहा कि चौपाल में जो भी समस्याएं उजागर हुई है। उनका हर संभव निस्तारण किया जाएगा। चौपाल में ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र कोहली, ग्राम प्रधान पूजा देवी, महिला समूह की अध्यक्ष सरतमा देवी, मंडल अध्यक्ष भाजपा दुर्गेश प्रसाद सिलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें