फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया गंगोरी-संगमचट्टी मार्ग का निरीक्षण, विभाग से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
गंगोरी संगमचट्टी मोटर मार्ग का निरीक्षण करते डीएम मयूर दीक्षित। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से लगी असी गंगा घाटी में बदहाल सड़क की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया। सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने विभाग से इसकी विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। साथ ही जोखिम वाले हिस्सों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। असी गंगा घाटी के महादेव सिंह, गणेश पंवार, अतर सिंह पंवार, सतेंद्र पंवार आदि ने डीएम से सड़क की बदहाली के लिए ठेकेदार के लापरवाह रवैये को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ ही शीघ्र सड़क दुरुस्त कराने की मांग की। निरीक्षण के दौरान पीएमजीएसवाई के ईई एसएल कुड़ियाल, एई त्रिभुवन रावत, जेई गोविंद बिष्ट, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें