फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया बगीचे का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मयूर दीक्षित ने चिन्यालीसौड के तुल्याडा में प्रगतिशील किसान बालकराम नैटियाल के बगीचे का निरीक्षण किया। जहां पर नौटियाल सब्जी उत्पादन, फल उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन और मत्स्य पालन कर रहे हैं। नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से एम संस्था की ओर से इंट्रीग्रेटेड फार्मिंग के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। डीएम ने प्रगतिशील किसान नौटियाल के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर नाबार्ड के डीडीएम सुनील मोहन कृष्णन, कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ के डा. पंकज नौटियाल, एम संस्था के अध्यक्ष कुशलानंद बहुगुणा, जीत सिंह राणा, बुद्धि सिंह रावत, भौपाल सिंह, डा. गौरव पपने, रोशन लाल, बबीता पैन्यूली, वरूण सुयाल आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें