उत्तरकाशी के केंद्रीय विद्यालय मनेरा में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते डीएम मयूर दीक्षित।
- फोटो : UTTER KASHI
केंद्रीय विद्यालय की बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केंद्रीय विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की। जिलाधिकारी दीक्षित ने केंद्रीय विद्यालय की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में अन्विता पुरी, ईशा नौटियाल, सिद्दी बतरा, अमित विक्रम व कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में कुमकुम नाथ, रितांजलि, स्नेहा पंवार, अर्पिता, प्रिया और पल्वी भट्ट को प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से उनके करियर को लेकर सवाल-जवाब भी किए।