उत्तरकाशी कलक्ट्रेट से पोषण अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम मयूर दीक्ष?
- फोटो : UTTER KASHI
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पोषण अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बुधवार को जिला कलक्ट्रेट में डीएम मयूर दीक्षित ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि जनपद में 1 से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है, जिसमें स्थानीय पारंपरिक भोजन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी यशोदा बिष्ट ने बताया कि लोगों कोविड-19 महामारी से बचाव के नियमों को अपनाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, भाजपा नेता लोकेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष देशराज बिष्ट, रेनू भंडारी, अर्चना आदि मौजूद रहे। डीपीओ ने डुंडा ब्लाक में भी प्रचार वाहन रवाना किया। वहीं चिन्यालीसौड़ में जन जागरूकता रैली निकाली गई। संवाद