फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग आवासीय स्कूल को नहीं मिली अनुदान राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान देहरादून के सहयोग से संचालित दिव्यांग आवासीय विद्यालय को समाज कल्याण की ओर से मिलने वाली अनुदान राशि नहीं मिल पा रही है। विद्यालय की संस्थापक ने 15 दिन के भीतर अनुदान राशि न मिलने पर दिव्यांग छात्रों के साथ प्रदर्शन की चेतावनी दी है। विद्यालय की संस्थापक विजय लक्ष्मी जोशी ने बताया कि प्रति छात्र 3800 व प्रति छात्रा 2 हजार अनुदान राशि निर्धारित है। अप्रैल से उक्त अनुदान राशि विद्यालय को नहीं मिली है। इससे विद्यालय संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय व दिव्यांग आयुक्त उत्तराखंड को भी पत्र भेजकर अवगत कराया गया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई है। मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजने वालों में वीरेंद्र जोशी, प्रदेश दिव्यांगजन सलाहकार समिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें