आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से चिन्यालीसौड़ प्रखंड के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नागथली मणी में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मंगलवार को विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर मस्तान भंडारी ने छात्र-छात्राओं को आपदा की स्थिति में खोज एवं बचाव के गुर सिखाए गए। उन्होंने भूकंप, बाढ़, अग्निकांड आदि आपदाओं की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देने के साथ ही बचाव कार्य के बारे में बताया। ब्यूरो